Block Wood एक बेहद दिलचस्प और अविश्वसनीय ढंग से व्यसनकारी गेम है, जिसमें आप लकड़ी के विभिन्न ब्लॉक्स को इधर-उधर खिसकाते हैं ताकि लाल ब्लॉक बोर्ड के दूसरे छोर तक पहुँच जाए। क्या आपको लगता है कि आप इस चुनौती पर विजय पा लेंगे? तो इस एप्प को डाउनलोड करें औॅर यह बात साबित करके दिखाएँ!
Block Wood में खेलने का तरीका बहुत सरल है। प्रत्येक स्तर पर, आपको एक अलग प्रकार भूदृश्य मिलेगा, जो विभिन्न रंगों वाले ब्लॉक्स से भरा होगा। आपका लक्ष्य होगा लाल ब्लॉक को लाल तीर तक पहुँचा देना। ऐसा करने के लिए आपको रास्ते में बाधा बने अन्य ब्लॉक्स को हटाकर लाल ब्लॉक के लिए रास्ता खोलना होगा।
आपको बस एक नियम का ध्यान रखना होगा: क्षैतिज काष्ठ-खंड केवल एक पार्श्व से दूसरे पार्श्व तक खिसकाये जा सकते हैं, जबकि उर्ध्व काष्ठ-खंड केवल ऊपर और नीचे खिसक सकते हैं। हालाँकि इसकी अवधारणा बिल्कुल सरल है, पर जैसे-जैसे आप ऊपर के स्तर तक पहुँचते जाएँगे, आप देखेंगे कि उन्हें पार करना पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता जाएगा।
संक्षेप में कहें तो, Block Wood एक बेहद मनोरंजक गेम है, जो आपको जरूर आनंदित करेगा यदि आपको पहेलियाँ सचमुच पसंद हैं। तो इसे हासिल करें और आपका इंतजार कर रहे दर्जनों स्तरों को सफलतापूर्वक पार करें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.0.3, 4.0.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Block Wood के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी